जिला जेल में कैदियों के लिए लगाया गया मेडिकल कैम्प,173 कैदियों का हुआ प्राथमिक उपचार | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​जिला जेल में कैदियों के लिए लगाया गया मेडिकल कैम्प,173 कैदियों का हुआ प्राथमिक उपचार | New India Timesमध्य्प्रदेश के हरदा जिला जेल में आज करीब 173 कैदियों का प्राथमिक उपचार किया गया। सर्व प्रथम भोलेनाथ भगवान का पूजन कर प्रोग्राम की शुरूआत की गई और अतिथियों को पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गया। ​जिला जेल में कैदियों के लिए लगाया गया मेडिकल कैम्प,173 कैदियों का हुआ प्राथमिक उपचार | New India Timesजिला जेल हरदा  में आज 5 डॉक्टरों की टीम पहुंची थी जिसमें डॉ अर्जुन मोहे, डॉ ओमप्रकाश खोरे, डॉ विपुल बांगड़, डॉ राघवेंद्र गहलोत, डॉ राजेन्द्र ओंकार द्वारा कैदियों का उपचार किया गया एवं दवाईयां वितरित की गईं। समाजसेवी ऊषा गोयल ने बताया कि आज करीब 173 कैदियों का निःशुल्क उपचार किया गया एवं जिन कैदियों को सोनोग्राफी की जरूरत होगी उसे आगे उनकी जांच करवाई जाएगी। कैदियों के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प लगाए जाएंगे। ​जिला जेल में कैदियों के लिए लगाया गया मेडिकल कैम्प,173 कैदियों का हुआ प्राथमिक उपचार | New India Timesजेल अधीक्षक इन्द्र कुमार नागर ने भी कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क कैम्प से कैदियों को फायदा है, जिसमें जेल में सभी कैदियों की एक साथ जांच हो जाती है। अधिवक्ता शान्तिकुमार जैसानी ने डॉक्टरों के द्वारा कैदियों को निःशुक्ल जांच कर दवाई वितरित करने को एक अच्छी पहल बताई और कहा कि जेल में हर माह इस प्रकार के कैम्प लगाए जाएं तो कैदियों को बहुत फायदा होगा। इस मौके पर तुलाराम असरानी, सुनील भायरे, गीतेश गोयल, हर्ष राजपूत, हारुण कुरेशी, मनीष साध,गोपाल सोनिया, अनोखीलाल गौर मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.