वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देशन व मौजदूगी में बिना वजह के घूमने वाले 27 लोगों के विरुद्ध की गई धारा 188 के तहत कार्यवाही | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देशन व मौजदूगी में बिना वजह के घूमने वाले 27 लोगों के विरुद्ध की गई धारा 188 के तहत कार्यवाही | New India Times

कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु कोरोना कर्फ्यू के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में भोपाल पुलिस द्वारा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है एवं विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा धारा 188 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

डीआईजी शहर इरशाद वली एवं कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया द्वारा आज दोपहर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। उपरांत शाम करीब 5 बजे रोशनपुरा चेकिंग पॉइंट पहुँचे एवं बेवजह आवाजाही करने वाले व मास्क नही लगाने वाले के चर्चा कर सुझाव व समझाइश दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देशन व मौजदूगी में बिना वजह के घूमने वाले 27 लोगों के विरुद्ध की गई धारा 188 के तहत कार्यवाही | New India Times

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शाम 5 बजे से 6 बजे तक थाना टीटीनगर व अरेरा हिल्स पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर बेवजह घूमने वाले 27 लोगों के विरुद्ध धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा मास्क नही लगाने वाले 22 लोगों के विरुद्ध मोटर व्हीकल के तहत चालानी कार्यवाही की गई एवं नगर निगम की टीम द्वारा 20 लोगों के चालान काटे गए। इस तरफ मास्क न लगाने वाले कुल 42 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

भोपाल जिले में आज दिनांक 28 अप्रैल को कोरोना कर्फ्यू के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने वाले करीब 80 लोगों के विरुद्ध धारा 188 आईपीसी की कार्रवाई की गई है, जिसमें मुख्य रूप से बगैर मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमना, अकारण मोटरसाइकिल/कार आदि से घूमना, बेवजह पैदल घूमना, अवैध रूप से शराब विक्रय करना, शब्जी की दुकान खोलना आदि शामिल है।

दिनांक 20 मार्च से आज दिनांक तक पुलिस द्वारा करीब 2460 लोगों के विरुद्ध 188 ipc के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है एवं सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नही पहनने वाले 12720 लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जाकर 12,77,300/- रुपये जुर्माना वसूला गया है। उक्त कार्यवाही लगातार जारी है।

By nit