ग्वालियर में ऑक्सिजन की कमी से तीन मरीजों की मौत, अस्पताल में मची अफरातफरी, मर रहे हैं लोग कोई सुनने वाला नहीं | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में ऑक्सिजन की कमी से तीन मरीजों की मौत, अस्पताल में मची अफरातफरी, मर रहे हैं लोग कोई सुनने वाला नहीं | New India Times

ग्वालियर चंबल संभाग में अब ऑक्सिजन की कमी से लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। देर रात ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह के आईसीयू में ऑक्सिजन खत्म हो गयी।। जैसे ही खबर मरीजों के परिजनों को लगी तो अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गयी। जिसके कारण दूसरे यूनिट में शिफ्ट करने के दौरान 3 मरीजों की मौत हो गयी। जिसके बाद मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। आनन-फानन में डॉक्टर्स, प्रशासन ओर पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे।

कई घंटों की मशक्कत के बाद शांत हुआ मामला

ग्वालियर में ऑक्सिजन की कमी से तीन मरीजों की मौत, अस्पताल में मची अफरातफरी, मर रहे हैं लोग कोई सुनने वाला नहीं | New India Times

साथ ही मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, विधायक प्रवीण पाठक ओर विधायक सतीश सिकरवार भी मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की मशक्त के बाद मामले को शांत किया। इस दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि जल्दी ही समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा तो वही कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक और सतीश सिकरवार ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सरकार पर जमकर आरोप लगाए।

मर रहे हैं मरीज कोई सुनने वाला नहीं

उनका कहना था कि लोगों को ऑक्सिजन तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है कोई सुनने वाला नहीं है किसी की सुनवाई नहीं हो रही लोग मर रहे हैं उन्होंने इस मामले पर कलेक्टर से रात में ही चर्चा की 3:00 बजे तक चर्चाओं का दौर चलता रहा हालांकि कलेक्टर का कहना था की ऑक्सीजन सुबह तक आ जाएगी. कुल मिलाकर ग्वालियर में ऑक्सीजन ना मिलने से हालात बेकाबू हो गए हैं. प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक भी मरीजों को शिफ्ट कर रहे हैं ऐसे में स्थिति गंभीर हो गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article