स्व. माधुरी भारद्धाज जी की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र के साथ दिया गया हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

स्व. माधुरी भारद्धाज जी की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र के साथ दिया गया हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा माधुरी भारद्धाज जी की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन लाईफ केयर ब्लड बैंक मथुरा में किया गया. सर्वप्रथम शीला शर्मा मेमोरियल कैंसर हास्पीटल की निदेशक डाॅ.भावना शर्मा व राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित प्रतिभा शर्मा व बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित एवं भागवत ट्रस्ट के अध्यक्ष पं.लक्ष्मीकान्त शास्त्री एंव बृजेश शर्मा के द्धारा सयुक्तं रूप फीता काट कर किया गया. एडवोकेट प्रतिभा शर्मा ने कहा कि माधुरी भारद्धाज एक बहुत ही सामाजिक महिला थी और उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर यह रक्तदान शिविर का आयोजन एक नेक कार्य है!

स्व. माधुरी भारद्धाज जी की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र के साथ दिया गया हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति रक्तदान करते हैं वह तीन से चार जिन्दगी को बचाने का कार्य कर रहे हैं जो कि सराहनीय कार्य है! उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी संस्था बृज यातायात पिछले कोरोना काल से ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहे है, इस बार स्वर्गीय माधुरी शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर इस कोरोना काल में भी हम प्रयासरत हैं कि किसी प्रकार की कोई कमी न होने पाए. शिविर संयोजक पं.लक्ष्मीकान्त शास्त्री ने बताया कि यह रकतदान शिविर आयोजित करने का मुख्य उददेश्य नयी युवा शक्ति को जोड़ना है, उन्होने बताया कि उनकी धर्मपत्नी माधुरी भारद्धाज की पिछले साल ब्लड कैसंर से मृत्यु हो गयी थी. उनको 60 से 70 बार ब्लड की आवश्यकता पडी तो अनजान लोगों ने उनको ब्लड उपलब्ध कराया और कई समाजिक संस्थाओं ने भी उनकी मदद की तो उन्होने भी ऐसे व्यक्तियों से प्रेरणा ली और रक्तदान शिविर लगाया. उन्होने कहा कि रक्तदान करने की जिद करो और किसी दिलको धड़कने का मौका दो. सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश गौड़ ने कहा कि रक्तदान करना अनमोल है जो कि हर किसी के भाग्य में नहीं होता, किसी के जीवन में खुशी दे या न दें पर रक्तदान करके किसी का जीवन तो बचाया ही जा सकता है.

स्व. माधुरी भारद्धाज जी की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र के साथ दिया गया हेल्मेट: विनोद दीक्षित | New India Times

रक्तदान करने वालो में युवा रक्तवीर बहुत ही आगे रहे, जिनमें चंचल शर्मा, मुस्कान, संगीता सारस्वत, गौरव शर्मा, कपिल चौधरी, रविन्द्र कुमार, अंकित बंसल, विष्णु जिन्होने पहली बार रक्तदान किया और सभी को बताया कि रक्तदान करना बहुत ही अच्छी बात है और यह करना चाहिए. कोरोना महामारी को देखते हुए ब्लड बैंक को सेनेटाइज कराया गया और प्रत्येक रक्त डोनेशन के बाद सीट को सेनेटाइज किया गया. लाईफ केयर चैरिटबिल ब्लड बैक के डायरेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि रक्तवीरों के रक्तदान करने से ही गरीब व जरूरतमन्द लोगों की हम सेवा कर पा रहे हैं, समाजिक सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए गलब्स पहनकर सेनेटाइज करके ही रक्तदान कराया जा रहा है! शिविर में सामाजिक संस्थाएं जैसे बृज यातायात एंव पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश, सर्व ब्राह्मण महासभा मानव कल्याण मिशन चैरिटेबिल ट्रस्ट मथुरा, रूरल इण्डियन डेवलपमेन्ट फाउण्डेशन, श्री झूलेलाल थैलीसीमिया सोसाइटी, रक्तवीर फाउण्डेशन का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा. प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र के साथ उसकी सुरक्षा के लिए हेल्मेट दिया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article