ग्वालियर में कोरोना काल में सड़कों से पुलिस गायब, जवान से लेकर टीआई तक को सस्पेंड करूंगा: आईजी अविनाश शर्मा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में कोरोना काल में सड़कों से पुलिस गायब, जवान से लेकर टीआई तक को सस्पेंड करूंगा: आईजी अविनाश शर्मा | New India Times

ग्वालियर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के बीच पुलिस की ढिलाई देख आखिरकार आज ग्वालियर आईजी अविनाश शर्मा को गुस्सा आ ही गया। रोजाना सुबह होने वाली रेडियो टॉक में आईजी ने अपने गुस्से का इजहार क्या किया देखते ही देखते शहर भर की पुलिस सड़कों पर आ गई और लाउडस्पीकर लगी गाड़ियां सड़कों पर घूमने लगीं। पुलिस दनादन चालान करने लगी उसके बाद जो दुकानें खुली मिलीं उन्हें आंखें दिखाकर बंद करवाने लगी। मोहल्लों में घुसी पुलिस लोगों को घरों में घुसाने लगी।

क्या कहा आईजी अविनाश जी ने

आईजी अविनाश ने जिले भर के पुलिस अफसरों से रेडियो टॉक में कहा कि यह लॉकडाउन नहीं कोरोना कर्फ्यू है। आपको कर्फ्यू जैसे ही मोर्चा संभालना है पर मैं देख रहा हूं कि शहर की सड़कों से पुलिस गायब है और लोग आजाद घूम रहे हैं, उन्हें ना तो कोरोना का खौफ है ना ही पुलिस का डर उनमें देखने को मिल रहा है, इन्हीं हालात के चलते शहर में कोरोना वाहक संक्रमण यहां से वहां फैला रहे है।

सख्त एक्शन लूंगा

आईजी अविनाश ने साफ-साफ कहा है कि यही ढिलाई देखने को मिली तो मैं किसी को भी छोड़ने वाला नहीं हूं। जवान से लेकर टीआई तक को तो मैं सस्पेंड करूंगा साथ ही सीएसपी से लेकर एडीशनल एसपी तक की शिकयत पुलिस महानिदेशक से करूंगा। यह वो वक्त है जब पुलिस को फ्रंट में रहना चाहिए पर मैं देख रहा हूं कि पुलिस ही गायब है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.