सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में खीरों ग्रामसभा प्रधान पद के प्रत्याशी रामबरन पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिया के नीचे शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. प्रधान प्रत्याशी की मौत की खबर सुनते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीण दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और प्रधान प्रत्याशी को लेकर खीरों सीएचसी पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी. जिसकी ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौत की खबर सुनते ही खीरों कस्बा में सनसनी फैल गयी। वहीं खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक बृज मोहन ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
