रेमडेसिविर इन्जेक्शन की कालाबाजारी करते हुए चार युवकों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रेमडेसिविर इन्जेक्शन की कालाबाजारी करते हुए चार युवकों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल क्राइम ब्रांच ने चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो कोरोना बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इन्जेक्शन की काला बाज़ारी कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शाहजहानाबाद इस्लामी गेट पर कुछ लड़के कोरोना दवा के इन्जेक्शन को ब्लैक में ऊंची कीमत पर बेचने के लिये खडे हैं। तत्काल मौके पर पहुंच कर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी करके 4 युवकों को पकड़ कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 4 नग रेमडेसिविर इन्जेक्शन मिले जिनका इस्तेमाल कोरोना मरीज के इलाज में किया जाता है। जब उन से इस संबंध में दस्तावेज़ मांगे तो उन लोगों ने कोई संतोष जनक जवाब ना दिया। पकड़े गऐ आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम नाम 1. शमी खान निवासी शाहजहानाबाद, 2. अखलाक खान निवासी डीआईजी बंगला, 3. डॉ एहशान खान निवासी एमआईजी कॉलोनी करांद, 4. नोमान खान निवासी शाहजहानाबाद का होना बताया। पकड़े गऐ आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग रेमडेसिविर इन्जेक्शन शाहजहानाबाद निवासी नोमान खान से 7 हजार रूपये प्रतिनग के हिसाब से खरीदे हैं जिन्हें हम लोग जरूरतमंद कोरोना मरीजों को 12 हजार से 18 हजार रूपये में बेचकर लाभ अर्जित करने की नियत से इन्जेक्शन बेचने की फिराक में खडे़ थे। पकड़े गऐ युवकों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 122/2021 धारा 269, 270 भादवि धारा 53/57 आपदा प्रबंधन अधिनियम, धारा 3 महामारी अधिनियम, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.