झूंझुनू जिले की बेनजीर होगी चुरु पुलिस की पहली महिला चालक | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

झूंझुनू जिले की बेनजीर होगी चुरु पुलिस की पहली महिला चालक | New India Times

झूंझुनू जिले के निराधनु गांव की बेनजीर चूरु पुलिस की चालक पद पर चयनित हुई है जो चूरु की पहली महिला पुलिस चालक होगी। चूरु पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने अनुसार पुलिस भर्ती 2019 के तहत चूरु जिले के 15 चालक पद पर चयनित चालकों में बेनजीर ने इस सम्बंध की लिखित व शारीरीक परीक्षा पास कर ली है। अब मात्र डाक्युमेंट वेरिफिकेशन का काम बाकी है जो 20 अप्रैल को होना है।
जानकारी के अनुसार बेनजीर ने इससे पहले तीन दफा पुलिस भर्ती में भाग लिया था जो तीसरी दफा सलेक्ट तो हुई पर कुछ खामियों की वजह से उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा था जो अभी अदालत में विचाराधीन है।
कुल मिलाकर यह है कि पुलिस चालक पद पर चयनित बेनजीर अब अन्य महिलाओं के लिये प्रेरणास्रोत बनेगी। अब खासतौर पर मुस्लिम महिलाएं भी सभी फिल्ड में जाने लगी हैं। झूंझुनू जिले की मुस्लिम महिलाएं इससे पहले फौज, नेवी व एयरफोर्स के अलावा विभाग सेवाओं में भी जाती रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.