बिना विद्युत पोल हटाए हो रहा ग्राम पंचायत दातलावादी में सड़क नवनिर्माण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बिना विद्युत पोल हटाए हो रहा ग्राम पंचायत दातलावादी में सड़क नवनिर्माण | New India Times

जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक एक से तीन तक पीडब्ल्यूडी विभाग की माता दफाई रोड का इन दिनों सड़क निर्माण शुरू हो गया है लेकिन सड़क के बीचो-बीच लगे बिजली विभाग के विद्युत पोल को हटाया नहीं गया उसके आजू बाजू से ही सड़क निर्माण किया जा रहा है जिससे हमेशा बड़े हादसे का डर बना रहेगा जिसकी ओर पीडब्ल्यूडी विभाग एवं बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. यह दोनों ही विभाग कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा? वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार ने भी विद्युत पोल हटाए जाने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं, पोल के आजू-बाजू से ही सड़क निर्माण शुरू करवा दिया गया है. विभाग को जनता से कोई लेना-देना नहीं, उन्हें तो अपना किसी तरह काम समेटना है. आने वाले समय में कोई हादसा हो जाए, दुर्घटना घट जाए इनसे इन्हें कोई लेना-देना नहीं है, इन्हें तो अपना टारगेट पूरा करके चले जाना है फिर जनता भुगतती रहे. आने वाले दिनों में क्षेत्रवासियों ने वर्तमान में दातला माता दफाई पीडब्ल्यूडी विभाग की 1 किमी डामरीकरण सड़क का निर्माण जो चल रहा है सड़क के बीचो बीच विद्युत पोल आ गए हैं उसे दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की पीडब्ल्यूडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है जिससे आने वाले दिनों में बिजली पोल को लेकर किसी तरह की कोई बड़ी दुर्घटना ना घटे. फोर व्हीलर, टू व्हीलर का आना-जाना आसान हो जाए. मांग करने वालों में रकीब, इरफान खान, आकाश, शाहिद खान, शेख तालिब, मुश्ताक खान, मजीद खान, कामरान खान, शेख अरशील सहित क्षेत्रवासियों ने डामरीकरण होने के पहले विद्युत पोल दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की मांग की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article