तहसील डुमरियागंज अंतर्गत अब तक कोरोना के कारण हो चुकी है 10 से अधिक लोगों की मौत | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

तहसील डुमरियागंज अंतर्गत अब तक कोरोना के कारण हो चुकी है 10 से अधिक लोगों की मौत | New India Times

तहसील डुमरियागंज अंतर्गत अब तक 10 से अधिक मौतें कोरोना के कारण हो चुकी हैं। यह मौतें नगर पंचायत डुमरियागंज, रीवा, खखरगड्डी, भडरिया आदि क्षेत्रों में हुई हैं। कोविड-19 से बचाव हेतु एकमात्र उपाय टीकाकरण है। आज तहसील डुमरियागंज पर गत 16 केंद्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का कैंप लगाया गया।कैंप का निरीक्षण उप जिलाधिकारी डुमरियागंज, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया गया. प्रत्येक काम में कोटेदार और रोजगार सेवकों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है साथ ही पुलिस विभाग का एक सिपाही भी तैनात किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग कैंप से लाभान्वित हों। यह कैंप समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हेल्थ हेल्थ वैलनेस सेंटरमे सोमवार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगाया जाएगा। लोगों से अपील की गई कि यदि टीका नहीं लगाते हैं तो गंभीर परिणाम होंगे। मृत्यु तक हो सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article