मुख्यमंत्री के आह्वान पर सायरन बजने पर एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने बांटे मास्क | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री के आह्वान पर सायरन बजने पर एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने बांटे मास्क | New India Times

कोरोना से बचाव हेतु जरूरी मास्क के लिये रोको-टोको अभियान के तहत मंगलवार को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने भारत स्काउट गाइड के साथ मिलकर पडाव चौराहे पर प्रात: 11 बजे 1100 से भी अधिक मास्कों का वितरण किया। यह अभियान प्रदेश भर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के तहत सायरन बजते ही किया गया। सायरन के दौरान दो मिनट को ट्रैफिक भी रोका गया। 

मास्क वितरण अभियान के तहत पत्रकारों ने सभी वाहन चालकों के अलावा राहगीरों से भी स्वयं व अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु मास्क पहनने का आग्रह किया। इस दौरान वाहन चालकों ने हमेशा मास्क पहनने का संकल्प भी दोहराया। मास्क वितरण अभियान दो घंटे चला। इस दौरान सभी ने मास्क वितरण अभियान की सराहना की। 

इस दौरान एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सह प्रदेश अध्यक्ष विनय अग्रवाल सहित प्रेस क्लब ग्वालियर के सचिव  सुरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, कार्याकारी अध्यक्ष धीरज बंसल, महासचिव श्याम श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन परूथी, प्रदीप गर्ग, रविकांत दुबे, अश्विनी शर्मा, योगेन्द्र प्रकाश शर्मा, संजय भारद्वाज, रामकिशन कटारे, विवेक श्रीवास्तव, राजेन्द्र झा, अजय दुबे, नवीन परिहार, विजय खंडेलवाल, अजय सिरसठ, विनोद तिवारी, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रहलाद भाई, भारत स्काउट गाइड की जिला उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, डीओसी शंकर जैन, सुजीत जैन, प्रताप माहौर, नरेन्द्र कुमार पिप्पल, अनुपम जादौन आदि उपस्थित थे। 

स्काउट पदाधिकारियों ने भी पडाव चौराहे की साइडें संभालीं और मास्क वितरण किया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article