आकाशीय बिजली गिरने से दुकान में लगी भीषण आग, बड़ी घटना होने से बची | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​आकाशीय बिजली गिरने से दुकान में लगी भीषण आग, बड़ी घटना होने से बची | New India Timesबिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के गांगुली स्कूल के बगल में एन .एच .80 के किनारे एक पुराने टायर की दुकान में कल देर शाम बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। कुछ देर के लिए माहौल अरफा- तरफी का हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । इस घटना में किसी भी जान-माल के नुकसान होने की ख़बर नहीं बताई जा रही है। कहलगांव थाना प्रभारी राजेश कुमार से इस संबंध में आज दोपहर में पूछे जाने पर कहा कि, दुकानदार द्वारा घटना की लिखित अब – तक नहीं मिली है। ​
आकाशीय बिजली गिरने से दुकान में लगी भीषण आग, बड़ी घटना होने से बची | New India Timesजानकारी के अनुसार जैतून नाम के व्यक्ति के पुराने टायर की दुकान पर बिजली कल देर शाम गिरी थी। यह पुराना टायर रखता था एवं इसे रिप्लेस कर बाजार में बेचता था । इसी की दुकान में कल देर शाम बिजली गिरने से भीषण आग लग गई थी । माहौल कुछ देर अरफा-तरफी का हो गया था। घटना के बाबत कहलगांव अनुमंडल प्रशासन द्वारा एक फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गई । आग पर काबू होता नहीं देख कहलगांव एनटीपीसी की फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी बुलाई गई एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया एवं बड़ी घटना होने से बच गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article