मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डाॅ सैयद रहमान उर्फ़ गुड्डू भाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के एकमात्र मोहसिनए मिल्लत युनानी तिब्बिया कालेज, रायपुर के संस्थापक एवं अध्यक्ष अकबर अली फारुकी (61) का आज प्रातः 6:25 बजे निधन हो गया। श्री फारुकी का शुमार छत्तीसगढ़ राज्य के बड़े मुस्लिम धार्मिक विद्वानों में होता था। श्री अकबर अली फारूकी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक मदरसा, यतीम खाना सहित अनेक शिक्षण संस्थाओं का संचालन किया जाता था। राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका वर्चस्व होने के साथ वह छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बहुत विश्वास पात्र थे। जानकारी के अनुसार वे कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे। उनकी अंतिम यात्रा का समय इन पंक्तियों के लिखे जाने तक निश्चित नहीं हुआ है। उनके निधन से छत्तीसगढ़ एक कद्दावर धार्मिक विद्वान के साथ एक अच्छा शिक्षाविद और समाज सुधारक खो दिया है। उनके निधन पर बुरहानपुर से इकबाल अंसारी आईना और पत्रकार अकील आजाद ने दिवंगत फारूकी के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
