पूर्व मंत्री ने हैदर अली को उनकी फ़िल्म शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के लिए किया सम्मानित | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

पूर्व मंत्री ने हैदर अली को उनकी फ़िल्म शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के लिए किया सम्मानित | New India Times

पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी ने हैदर अली को उनकी फिल्म शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के लिए शील्ड दे कर सम्मानित किया है। हैदर अली ने इस फ़िल्म में ब्रिटिश पुलिस का रोल किया है। इस फ़िल्म के डायरेक्टर मुंबई के राजेश मित्तल जी हैं। मंत्री जी ने बताया कि हैदर अली बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, मैं हैदर अली को 15 साल से जानता हूँ। ये ऐसा नौजवान है जिसने कभी भी हार नहीं मानी।पापा के लापता हो जाने के बाद हैदर अली ने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली। ट्यूशन पढ़ा कर अपने परिवार की अच्छी तरह परवरिश करी। एक्टिंग और शायरी का शौक हैदर को शुरू से ही था। हैदर अली की शॉर्ट फिल्म लड़की देखन में चला में मैने हैदर की एक्टिंग को देखा उसने अच्छी एक्टिंग की। मैंने हैदर की शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद फ़िल्म देखी उसमें हैदर ने ब्रिटिश पुलिस का रोल किया है जो मुझे बहुत अच्छा लगा। हैदर अली फिल्मों के साथ साथ कई सीरियल में भी काम कर चुके हैं। हैदर अली अपने परिवार के साथ साथ झाँसी शहर का भी नाम रोशन कर रहे है।इसके साथ साथ वो रक्तदान कर समाज सेवा भी करते रहते हैं।हमे ऐसे लोगो का सम्मान करते रहना चाहिए ताकि लोग उनसे प्रेणा ले कर लाइफ में आगे बढ़ सके। मैं हैदर अली के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्राथाना करता हूँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.