ज्ञान, भक्ति एवं कर्म का संगम है रावतपुरा धाम, रावतपुरा धाम को तीर्थ पर्यटक सर्किट से जोड़ा जायेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान | New India Times

गुलशन परूथी/पवन परूथी, भिंड (मप्र), NIT:

ज्ञान, भक्ति एवं कर्म का संगम है रावतपुरा धाम, रावतपुरा धाम को तीर्थ पर्यटक सर्किट से जोड़ा जायेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रावतपुरा धाम एक पवित्र धार्मिक स्थल होने के कारण उसे तीर्थ पर्यटक सर्किट में जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को भिण्ड जिले के रावतपुरा धाम में 3 करोड़ की लागत से निर्मित 85 फीट ऊंचाई की आदि देव शिव प्रतिमा के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एंव राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्र सिंह तोमर, नगरीय विकास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, भिण्ड-दतिया सांसद श्रीमती संध्याराय, गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री केपीएस यादव, सांसद श्री वीरेन्द्र खटीक, विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, विधायक श्रीमती रक्षा सिरोनिया, विधायक श्री हरीशंकर खटीक, जनप्रतिनिधि सर्वश्री मुकेश चौधरी, राधेलाल रावत, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के महाराज श्री रविशंकर सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

ज्ञान, भक्ति एवं कर्म का संगम है रावतपुरा धाम, रावतपुरा धाम को तीर्थ पर्यटक सर्किट से जोड़ा जायेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान | New India Times

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम में शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के पवित्र दिन शिवरात्रि पर्व पर मूर्ति के अनावरण के दौरान विशाल स्वरूप में भगवान शिव के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मानव के जीवन का अंतिम लक्ष्य भगवान को प्राप्त करना है। इसके लिए तीन मार्ग हैं। जिसमें ज्ञान मार्ग के माध्यम से वेद, पुराण उपनिषद एवं गीता के माध्यम से ज्ञान अर्जित करना है जबकि दूसरा मार्ग भक्ति के रूप में मीरा ईश्वर की भक्ति में इतनी तल्लीन थी कि उन्होंने ईश्वर की भक्ति में विषपान किया। जबकि कर्ममार्ग के रूप में ईश्वर ने मनुष्य को जिस रूप में कार्य करने का अवसर दिया है उसे वे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ करें उन्होंने कहा कि ज्ञान, भक्ति एवं कर्म का त्रिवेणी संगम रावतपुरा धाम है।
श्री चौहान ने कहा कि रावतपुरा धाम एक अद्भुत धार्मिक एवं तीर्थ क्षेत्र होने के कारण प्रदेश के धार्मिक सर्किट में जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धाम में पेयजल की समस्या को भी दूर करने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सामुदायिक भवन की भी व्यवस्था की जायेगी।

कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित करते हुए कहा कि रावतपुरा धाम में आकर काफी सकुन मिला है। ऐसा लग रहा है कि यहां प्रभु के चरणों में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से आकर आध्यामिक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावतपुरा सरकार धार्मिक स्थलों का एक केन्द्र बन चुका है। भगवान शिव की 85 फीट मूर्ति के यहां आकर दर्शन करने का अवसर मिला है। श्री सिंधिया ने कहा कि इस भव्य एवं विशाल मूर्ति को बनाने वाले कारीगरों एवं शिल्पियों का भी विशेष योगदान रहा है उनका भी सम्मान हो। श्री सिंधिया ने कहा कि रावतपुरा सरकार चिकित्सा, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में पूरे मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि रावतपुरा धाम में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा की स्थापना के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि रावतपुरा सरकार मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यहां आने से जो प्रेरणा मिलती है वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि रावतपुरा धाम आकर चारों धामों के दर्शन करने जैसा अहसास होता है। रावतपुराधाम धर्म, संस्कृति एवं संस्कार देने का एक बड़ा केन्द्र बन रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article