बसपा छोड़ हज़ारों समर्थकों के साथ दीपक यादव रालोद में हुए शामिल, ढिकौली की महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को हल भेंट कर किया गया सम्मानित | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बसपा छोड़ हज़ारों समर्थकों के साथ दीपक यादव रालोद में हुए शामिल, ढिकौली की महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को हल भेंट कर किया गया सम्मानित | New India Times

बसपा को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ऐन वक्त पर बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के जाने-माने कद्दावर नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने रविवार को बसपा को बाय-बाय कहकर अपने हजारों साथियों के साथ रालोद का दामन थाम लिया।

बसपा छोड़ हज़ारों समर्थकों के साथ दीपक यादव रालोद में हुए शामिल, ढिकौली की महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को हल भेंट कर किया गया सम्मानित | New India Times

ढिकौली गांव में किसानों से खचाखच भरी हुई महापंचायत के दौरान उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के समक्ष रालोद में शामिल होने की घोषणा की। दीपक यादव ने मंच स्थल पर जयंत चौधरी को हल भेंट कर उनका सम्मान किया। दीपक यादव बसपा के पूर्व जिला प्रभारी, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी तथा बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश यादव समाज के प्रभारी समेत विभिन्न उच्च पदों पर रह चुके हैं। हालांकि उनका शुरुआती दौर रालोद में ही रहा है। वह रालोद यूथ के मंडल अध्यक्ष, रालोद यूथ के प्रदेश सचिव तथा रालोद यूथ के प्रदेश अध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं। अब दोबारा उन्होंने रालोद में अपनी आस्था व्यक्त की और रालोद को किसान, मजदूर व व्यापारियों का सच्चा हितैषी बताया। कहा कि वह रालोद की नीतियों व रीतियों का व्यापक प्रचार- प्रसार कर रालोद को और भी अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article