एम एस इवेन्ट का भव्य आयोजन 7 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

एम एस इवेन्ट का भव्य आयोजन 7 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में | New India Times

विश्व महिला दिवस के अवसर पर एम एस इवेंट्स द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन हॉटेल रेडिशन ब्ल्यू पश्चिम विहार दिल्ली में किया जा रहा है।

एम एस इवेंट की डायरेक्टर मोनिका सेठ ने बताया की एम एस इवेन्ट के इंडिया टॉप स्टार अवार्ड समारोह मे देश भर से समाजसेवी, सामाजिक विशेषज्ञ, फिल्म व फैशन जगत से जुड़ी प्रख्यात हस्तियां शिरकत करेंगे और उनके योगदान के लिए उन्हें “इंडिया टॉप स्टार” पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

इस आयोजन में यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के प्रमुख और सतत सकारात्मकता के लिए कार्य करने वाले भैरु सिंह राजपुरोहित को भी उनके सतत सकारात्मक कार्यों के चलते इंडिया टॉप स्टार अवॉर्ड 2021 से नवाजा जाएगा।

वहीं एम एस इवेंट संस्थान दिल्ली अपने आप में एक बड़ा नाम है और यह संस्थान समय समय पर प्रतिभावों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ सतत सेवा कार्यों में सक्रिय है और इस संस्थान की प्रमुख मोनिका सेठ फैशन जगत का एक मशहूर चेहरा है. आप अब तक सैकड़ों खिताबों से नवाजी जा चुकी हैं और देश विदेश के मंचों से आपको सम्मानित किया जा चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.