सांसद हनुमान बेनीवाल के चारों उपचुनाव वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा से राजनीति गरमाई | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

सांसद हनुमान बेनीवाल के चारों उपचुनाव वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा से राजनीति गरमाई | New India Times

राजस्थान में होने वाले चार विधानसभा उपचुनावों की तिथि की घोषणा अभी तक नहीं हुई है लेकिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा प्रैस कांफ्रेंस करके चारों उपचुनाव वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा करने से भाजपा व कांग्रेस में बैचेनी पैदा करने के साथ दो दलीय व्यवस्था की कायम राजनीति को गरमा कर अपने को तीसरे विकल्प के तौर पर पेश करके नई हलचल पैदा कर दी है।
कृषि सम्बंधित तीन काले काननूनों को लेकर हाल ही में एनडीए से अलग होने वाले सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस व भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुये उनपर जमकर प्रहार करते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी जमकर शब्द बाण चलाये। राज्य व केंद्र सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुये कहा कि दोनों ही सरकारों ने पेट्रोल व डीजल को राजस्व का मुख्य जरीया बना रखा है। दोनों सरकारों द्वारा मिलकर पेट्रोल डीजल पर बेतहाशा कर लगाकर कीमतें बढाकर जनता को लूट रहे हैं।
बेनीवाल द्वारा अपनी पार्टी को सभी तबकों की पसंद बताते हुये कहा कि राजस्थान में उनके तीन विधायक हैं जिनमें से दो विधायक अनुसूचित जाती से तालूक रखते हैं जो दोनों आरक्षित सीट से चुनाव जीत कर आये हैं। बेनीवाल ने मतदाताओं के सामने अपनी पार्टी रालोपा को तीसरे विकल्प के तौर पर पेश करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्तर साल पुरानी कांग्रेस व इकतालीस साल पुरानी पार्टी भाजपा के मुकाबले उनकी दो साल पुरानी पार्टी रालोपा अच्छा काम व कामयाबी पा रही है। जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले सांसद बेनीवाल का खास तौर पर जाट बेल्ट में खासा प्रभाव है। उपचुनाव होने वाली चार विधानसभा सीटों में से तीन सीट सहाड़ा, राजसमंद व सुजानगढ़ में जाट मतदाताओं की तादाद अच्छी है। वहीं दलित व मुस्लिम मतदाता भी यहां पर बडी़ तादाद में हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि बेनीवाल जयभीम व जयमीम के साथ जय तेजाजी का गठबंधन बनाने में जरा भी सफल हुये तो वो कांग्रेस व भाजपा के सामने कड़ी चुनौती पेश करने में कामयाब रहेंगे।
कुल मिलाकर यह है कि सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, बल्लबगढ़ से कांग्रेस के विधायक गजेन्द्र शक्तावत, सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक भंवरलाल मेघवाल व राजसमंद से भाजपा विधायक किरण महेश्वरी के निधन से खाली हुई सीटो पर उपचुनाव होने हैं। चारों जगह पहले भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर होने की सम्भावना आज से पहले मानकर चल रहे थे लेकिन आज बेनीवाल द्वारा चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा करने से राजनीति को गरमा दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.