बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर चलाया ऑपरेशन फूफा | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर चलाया ऑपरेशन फूफा | New India Times

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में सड़क पर अतिक्रमण व रोड पर अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग के खिलाफ के यातायात पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन फूफा चलाया गया.

मथुरा के सबसे बड़े एजुकेशन हब बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड़ पर कोचिंग वालों के द्वारा रोड़ पर अवैध रूप से बनायी पार्किंग से आये दिन हाने वाले जाम के साथ सड़क दुर्घटनाएं हाने पर आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से रोड़ खाली करवाया गया. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, प्रदेश महासचिव चंद्र मोहन दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, शिवम अग्निहोत्री, नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, दीपक वर्मा, प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, कुलदीप शास्त्री, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक सैनी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.