आपके द्वार आयुष्मान: आमजन को जागरूक करने के लिए तहसील विधिक सेवा समिति जुन्नारदेव द्वारा निकाली गई बाइक रैली | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आपके द्वार आयुष्मान: आमजन को जागरूक करने के लिए तहसील विधिक सेवा समिति जुन्नारदेव द्वारा निकाली गई बाइक रैली | New India Times

मान0 मुख्य न्यायाधिपति महोदय एवं मुख्य संरक्षक, म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन अनुसार मध्यप्रदेश में शासन के समन्वय से आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार एवं आयुष्मान कार्ड का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया आज तहसील विधिक सेवा समिति जुन्नारदेव द्वारा किया गया. अपर जिला न्यायालय जुन्नारदेव में श्रीमती सोमप्रभा चौहान, अपर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति जुन्नारदेव द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। जो कि अपर जिला न्यायालय परिसर जुन्नारदेव से शुरू होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुन्नारदेव पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में श्रीमति सोमप्रभा चौहान, अपर जिला न्यायाधीश, सुश्री सुधा पाण्डेय, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग – 2 तथा समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण श्री अजय दारोकर, लक्ष्मी उपाध्याय, रफीक खान, विरेन्द्र राय, शेखर कुमार शीलू, संजय चौकसे व समस्त कर्मचारीगण सहित अधिवक्ता संघ जुन्नारदेव के सचिव श्री सलीमुद्दीन खान, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, श्री संतोष पवार, श्रीमति परवेज बानो कुरैशी, एम.एस.सोनारे, इंद्रजीत धंडोरे, मनोज पवार, सुदामा नागवंषी, अभिषेक ठाकर, राजकुमार आम्रवंशी, अंशुमन मिगलानी, बुद्धेश्वर ठवरे, रंजीता डेहरिया, समस्त प्रमुख अधिवक्तागणों ने भाग लिया साथ ही पुलिस थाना जुन्नारदेव से आरक्षक श्री राकेश चौरासे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुन्नारदेव के कर्मचारीयों ने भाग लिया। उक्त रैली का मुख्य उद्देश्य आमजनों तक आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का कार्ड बनाया जाना जाकर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का से लाभ पहुंचाना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डाॅ. रविन्द्र बाथम, डाॅ. राजेन्द्र मोर्य एवं डाॅ. शशिकांत चौहान द्वारा रैली की अगुवाई की गई तथा आयुष्मान योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ दिया जा सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.