भाईंदर निवासी हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार पं. मुरलीधर पांडेय को मिला बुलन्दप्रभा समग्र सिन्धु सम्मान | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भाईंदर निवासी हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार पं. मुरलीधर पांडेय को मिला बुलन्दप्रभा समग्र सिन्धु सम्मान | New India Times

हिंदी की अंतर्राष्ट्रीय विशुद्ध पत्रिका ‘बुलन्दप्रभा पत्रिका’ का विशेषांक ‘ पं. मुरलीधर पाण्डेय समग्र का विमोचन’ हाल ही में हिन्दी साहित्य भवन, मोतीबाग, बुलन्दशहर में बङी धूमधाम से हुआ।
विमोचन समारोह में भायंदर निवासी हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार व ‘संयोग साहित्य’ हिंदी की त्रैमासिक पत्रिका के सम्पादक पं. मुरलीधर पाण्डेय को ‘बुलन्दप्रभा पत्रिका परिवार’ की ओर से बुलन्दप्रभा साहित्य सिन्धु सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें ग्यारह हजार रुपये की धनराशि, शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किया गया।
बुलन्दप्रभा के इस समारोह में बुलन्दप्रभा के मुख्य सम्पादक श्री रमेश प्रसून, सम्पादक डा. अनूप सिंह, उप सम्पादक डा. हरेन्द्र हर्ष, श्रीमती निर्देश निधि सह सम्पादक, मुकेश निर्विकार, देवेन्द्र देव मिर्जापुरी, ओमप्रकाश सिहं ‘शान्त’, डी.के. शर्मा तथा डी.एन. शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन आलोक बेजान तथा शंभु दत्त त्रिपाठी ने किया। समारोह की अध्यक्षता होशियार सिहं शंबर ने की तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर समारोह की शोभा बढ़ाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.