महाविद्यालय में किया गया इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

महाविद्यालय में किया गया इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर में 2 मार्च को इंडक्शन प्रोग्राम कराया गया। इंडक्शन प्रोग्राम में महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।प्रोग्राम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर सी पांटेल एवं आइक्यूएसी हेड डॉ आईएस ससतया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने एक दूसरे के समक्ष अपना परिचय दिया। महाविद्यालय में संचालित सभी गतिविधियों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। इस इंडक्शन कार्यक्रम के तहत सभी छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में किए जाने वाले एवं पाए जाने वाले सभी सेल एवं इकाइयों से अवगत कराया गया जैसे एनसीसी एनएसएस स्पोर्ट्स एक्टिविटी इत्यादि |साथ ही महाविद्यालय में इस बार नैक मूल्यांकन होने वाला है उससे संबंधित सारी जानकारी छात्र छात्राओं को प्राचार्य डॉ आर सी पांटेल एवं प्रो ईश्वर सिंह सिंह ससत्या द्वारा दी गई. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सीनियर फैकल्टी डॉ अशोक बघेल, डॉ जी एस वास्केल, प्रो आशीष वर्मा, डॉ पूजा शर्मा, प्रो प्रीतिका पाटीदार, प्रो ममता भायल, प्रो रितु मथुरिया, डॉ मनोज पाटीदार, डॉ अंकिता सोनी, प्रो अजय सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.