आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, अब बनेंगे निःशुल्क कार्ड, वंचित पात्र हितग्राहियों के जल्द बनाये जायें आयुष्मान कार्ड: सीईओ | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, अब बनेंगे निःशुल्क कार्ड, वंचित पात्र हितग्राहियों के जल्द बनाये जायें आयुष्मान कार्ड: सीईओ | New India Times

मध्यप्रदेश शासन की आयुष्मान कार्ड योजना जिसमें पांच लाख का निःशुल्क इलाज शासन से दिया जाता है जिस कार्ड को बनवाने के लिये शासन से पहले 30 रुपये लिये जाते थे अब उस योजना को शासन ने 1 मार्च से 30 मार्च तक हर जिला ब्लाक व हर पंचायत स्तर पर आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम कराकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये सभी विभागों को आदेश जारी कर निर्देश दिये गये हैं कि एक माह की अवधि में समस्त नगर व ग्रामों में कार्ड से वंचित हितग्राहियों के कार्ड बनवाये जायें और उनको शासन की योजना से जोड़ा जाये जिसके सम्बंध में सोमवार को कलेक्टर सागर व अनुविभागीय अधिकारी देवरी के निर्देशानुसार देवरी जनपद पंचायत के सीईओ देवेन्द्र जैन द्वारा गोपाल भवन झुनकू ग्राम देवरी में आपके द्वार आष्युमान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें समस्त जनपद पंचायत विभाग, परियोजना विभाग, स्वास्थ विभाग, एमजीजीएस के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता सीएससी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे.

आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, अब बनेंगे निःशुल्क कार्ड, वंचित पात्र हितग्राहियों के जल्द बनाये जायें आयुष्मान कार्ड: सीईओ | New India Times

जनपद पंचायत सीईओ द्वारा बताया गया कि जो आयुष्मान कार्ड पहले तीस रुपये में बनाये जाते थे वो अब शासन द्वारा आपके ग्रामों में जाकर कैम्प लगाकर निःशुल्क बनाये जायेंगे. इस योजना में जो भी नगर, ग्राम के हितग्राही वंचित रह गये हैं उनके कार्ड बनवाने का कार्य सचिव, सहसचिव व स्वास्थ विभाग तथा आशा कार्यकर्ताएं व अन्य विभागों की टीम करेगी साथ ही उपस्थित सभी विभागों को सख्त निर्देश देकर जल्द से जल्द सभी पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनवाकर शासन की योजना में जोडा जाये. यह शासन की निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना एक मार्च से तीस मार्च तक चलेगी जिसमें सभी ग्राम स्तर पर केम्प लगा कर कार्ड बनाये जायेंगे जिसमें हितग्राहियों को समग्र आईडी, आधार कार्ड या राशन पर्ची लाना जरूरी होगा तब ही केम्प में कार्ड बनाये जायेंगे. इस दौरान कार्यक्रम में ऐपीओ उदयभान सिंह, शरद पटेल, प्रवीण पटेल, मदन दुबे, सुशील लाजेश्वर, राजश्री सोनी, जगदीश साहू, भरत पटेल, राहुल विश्वकर्मा के साथ समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.