पाइप लाइन डालने के बाद खुदी हुई छोड़ दी गई सड़क, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पाइप लाइन डालने के बाद खुदी हुई छोड़ दी गई सड़क, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल | New India Times

लखीमपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अमृत स्वच्छ पेयजल योजना के तहत नगर में जल सप्लाई के लिए बड़े पाइप लाइन की खुदाई हो रही है और उसमें पाइप डाले जा रहे हैं कुछ जगह कुछ सड़कों पर पाइप लाइन पढ़ चुके हैं परंतु उसकी पटाई सही से नहीं कराई गई है तो कुछ जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं तो कुछ जगहों पर पाइप पडने के बाद जो शेष पाइप बच गए उनको वहीं रोड पर ही छोड़ दिया गया है जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है तथा वहां पर सीमेंट ईट या डामर रोड से उस खुदाई की मरम्मत नहीं की गई है जिससे उक्त रोड के सभी व्यापारी दुकानदार धूल से परेशान रहते हैं और उनकी दुकानदारी पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है धूल के कारण आदमी उस रोड पर आना नहीं चाहता और दूसरे रोड से निकल जाता है। शहर के पंजाबी कॉलोनी में वार्ड संख्या 12 की सड़क पर पाइपलाइन डाले गए हैं और उसको ऐसे ही छोड़ दिया गया है जिससे निकलने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं।नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जल निगम द्वारा अमृत योजना के तहत स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ सड़कों की हालत दयनीय होती जा रही है इसको लेकर अब लोगों ने फेसबुक पर भी अपनी समस्या साझा करने लगे है। नगर पालिका क्षेत्र में पाइप लाइन पडने के बाद जहां जल निगम द्वारा सड़कों की खुदाई करने के बाद उनको ऐसे ही छोड़ दे रही है इससे जहां शहर की सूरत खराब हो रही है वहीं उड़ने वाली धूल से लोगों के साथ साथ व्यापारी वर्ग के लोग भी परेशान हैं उनकी दुकानों में उड़ने वाली धूल से लाखों रुपए के सामान खराब हो रहे हैं और ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.