धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जी महाराज की 146 वीं जयंती | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जी महाराज की 146 वीं जयंती | New India Times

देवरी में अखिल भारतीय धोबी महासंघ की युवा इकाई तहसील देवरी के तत्वावधान मे संत गाडगे बाबा की 146 वीं जयंती समारोह का आयोजन रजक समाज के ऐतिहासिक गांधी मंदिर में किया गया जिसमें रजक समाज के ग्रामीण अंचलों से पधारे हुए 100 स्वाजातीय बंधु तथा नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने रैली में हिस्सा लेकर संत बाबा की शोभायात्रा गांधी मंदिर से नगरपालिका चौराहे से होते हुए गांधी चौक, विवेकानंद तिराहा, अंबेडकर चौराहा एवं विवेकानंद चौक से वापसी करते हुए गांधी मंदिर में एक भव्य जयंती समारोह समापन किया.

धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जी महाराज की 146 वीं जयंती | New India Times

जिसकी अध्यक्षता रजक समाज की पार्षद पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती द्रोपती रजक एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री अंचल आठिया जनपद अध्यक्ष देवरी के द्वारा तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता मिश्रा पूर्व जनपद अध्यक्ष के द्वारा की गई।कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सम्मानित जनों में सुधीर श्रीवास्तव पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका देवरी, मयंक चौरसिया पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवरी, संजय चौरसिया पूर्व पार्षद सुभाष वार्ड, अनिल मिश्रा, एड.राजेश मोहन चौधरी, रजक समाज के संभागीय मंत्री शिव प्रसाद रजक, प्रवीण पाठक, संदीप जैन सिनेमा वाले, रजनीश जैन, संदीप जैन, अनिल चमोली सांसद प्रतिनिधि आदि ने रैली में उपस्थिति देकर शोभायात्रा में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दिया।

धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जी महाराज की 146 वीं जयंती | New India Times

रजक समाज के तहसील एवं नगर इकाई के पदाधिकारी आशीष रजक तहसील अध्यक्ष, तुलसी राम रजक तहसील उपाध्यक्ष, मंत्री दीपक भारके, नगर अध्यक्ष अर्जुन रजक, नगर उपाध्यक्ष राज रजक, सचिव चंद्रशेखर रजक, मीडिया प्रभारी राहुल रजक, अरविंद रजक, धर्मेंद्र, सौरभ रजक, विवेक सरकार सहित सभी युवकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंतर सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम में दूर दराज से पधारे ग्रामीण जनों ने भी सहयोग दिया तथा ओम नारायण ठाकुर, प्रवीण पाठक ने अपना उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन अनंतराम रजक ने किया। समाज द्वारा अतिथि को श्रीफल, शाल, प्रतीक चित्र सागर मेडिकल स्टोर्स देवरी द्वारा प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन जसवंत रजक ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.