त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत देवरी के अन्तर्गत दिन मंगलवार को गोपाल भवन झुनकु में रोजगार मेला एवं मनरेगा योजनान्तर्गत चयनित महिला मेंटो का प्रषिक्षण एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत की अध्यक्षा कु0 आंचल आठया एवं विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि अनिल ढिमोले एवं विधायक प्रतिनिधि भैरव प्रसाद ब्यारे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र जैन द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन आशीष अरेले द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पहले मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती माॅ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित अतिथियों का फूल माला के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ उपरान्त रोजगार मेला में 05 कंपनियों के 156 लोगों के रजिस्ट्रेशन किये गये जिसमें 28 लडकियां एवं 17 लडकों कुल 45 लोगों का चयन किया गया।

इसके बाद अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि का वितरण किया गया जिसमें ग्राम पंचायत डौंगरसलैया की चन्द्ररानी पति दुलीचंद कुर्मी एवं प्रीतिरानि पति फूलसींग ग्राम पंचायत कुसमी आदि को राशि 20000/ का स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया। कार्यक्रम के अंत में मनरेगा योजनान्तर्गत चयनित महिला मेट का प्रषिक्षण दिया गया जिसमें 45 महिला मेट उपस्थित रहीें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जनपद अध्यक्षा कु0 आंचल आठया ने कहा कि महिलाओं को रोजगार मेला जैंसे आयोजनों में भी बढ चढकर हिस्सा लेना चाहिये जब महिलायें जागरूकता के साथ आगे आयेगीं तभी महिला वर्ग का विकास होगा क्योंकि महिलायें हर कार्य को करने मे सक्षम हैं बस उनके अंदर कुछ करने की प्रेरणा जागृृत होना चाहिये। वहीं सांसद प्रतिनिधि अनिल ढिमोले ने कहा कि महिलाओं को रोजगार देने जैंसे आयोजनों का ब्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिये जिससे महिलायें बढ चढकर हिस्सा ले सकें। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भैरवप्रसाद ब्यारे, जनपद सदस्य तुलसीराम अहिरवार, राजकुमार लोधी एवं जनपद पंचायत के स्टाफ में एम एस दिवाकर, नीरज डेहरवाल, उदयभान सिंह, राजश्री रतले प्रदीप जैन, माखनलाल रैंकवार, राजेन्द्र नामदेव तथा बडी संख्या में महिलायें उपस्थित रहीं।
