निगमायुक्त श्री वर्मा के निर्देशन में दीनदयाल रसोई द्वारा चलित रसोई भी हुई प्रारंभ | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

निगमायुक्त श्री वर्मा के निर्देशन में दीनदयाल रसोई द्वारा चलित रसोई भी हुई प्रारंभ | New India Times

ग्वालियर निगमायुक्त श्री वर्मा के निर्देशन में दीनदयाल रसोई द्वारा चलित रसोई भी प्रारंभ की गई है, जो कि प्रतिदिन निर्धारित समय पर निर्धारित विभिन्न 5 स्थानों पर पंहुचकर नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराती है। जिसमें महराज बाडे पर लगभग 150 से अधिक लोगों को एवं अन्य स्थानों पर भी लगभग 300 से अधिक लोगों को भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जात है। इस प्रकार चलित रसेाई सेवा से प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक जरुरतमंद लोगों को गरम व स्वादिष्ट भोजन मिलता है। चलित रसोई प्रतिदिन महाराज बाडे पर सुबह 10 बजे से 11.00 बजे तक, जेएएच हाॅस्पिटल में सुबह 11 बजे से 12.15 बजे तक, मुरार हाॅस्पिटल में दोपहर 1 बजे से 2.00 बजे तक, हजीरा इंटक मैदान के पास दोपहर 2.15 बजे से 3.15 बजे तक एवं हाकर्स जोन पिंटो पार्क पर दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक उपलब्ध होकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है।

इन स्थानों पर शीघ्र प्रारंभ होगी दीनदयाल रसोई

नोडल अधिकारी दीनदयाल रसोई इं. गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा शीघ्र ही राजपायगा रोड एवं झांसी रोड बस स्टेन्ड पर भी दीनदयाल रसोई प्रारंभ की जा रही है। जिसका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इन स्थानों पर दीनदयाल रसोई प्रारंभ होने से झांसी रोड बस स्टेन्ड पर प्रतिदिन आने वाले यात्रियों व बस स्टाॅफ एवं अन्य लोगों को भी सस्ता एवं स्वादिष्ट भोजन मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.