सागर ताल पर राधाकृष्ण मन्दिर की अव्यवस्थाओं से नाराज लोगों ने दिया धरना, सड़क पर लगा जाम | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप), NIT:

सागर ताल पर राधाकृष्ण मन्दिर की अव्यवस्थाओं से नाराज लोगों ने दिया धरना, सड़क पर लगा जाम | New India Times

ग्वालियर सागरताल पर प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर को नियमित खोले जाने सहित अन्य मांगों को लेकर स्थानीय निवासियों ने 2 दिवसीय सदबुद्धि रामायण पाठ एवं धरने का आयोजन किया। अंतिम दिन रविवार को सुबह 11 से 3 बजे तक धरना दिया इसके बाद प्रसादी वितरण किया गया। स्थानीय निवासीयों ने बताया कि मंदिर की अव्यवस्था को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत एवं ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया।
इसके बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नही उठाया। इसी वजह से स्थानीय निवासियों को मंदिर खुलवाने के लिए धरना देने को मजबूर होना पडा। उन्होंने बताया कि मंदिर न तो नियमित खुलता है न सफाई होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.