झाबुआ जिले में नगरीय क्षेत्रों को सुन्दर बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश, लोगों को जागरूक करने के लिए मेघनगर में निकाली गई रैली | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले में नगरीय क्षेत्रों को सुन्दर बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश, लोगों को जागरूक करने के लिए मेघनगर में निकाली गई रैली | New India Times

कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने नगरीय क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए कार्य शुरू करें। नगरीय क्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी आवश्यक कार्य कराएं, प्रत्येक वार्ड में सौन्दर्यीकरण के कार्य किए जाएं। सार्वजनिक शौचालयों की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई व्यवस्था की जाए।

नगर में प्रमुख स्थानों पर कूड़ादान रखने की व्यवस्था करें। इसी के चलते मेघनगर में भी स्वच्छता अभियान चलाते हुए मेघनगर नगर परिषद ने भी अपने तमाम कर्मचारियों को लेकर नगर के मुख्य मार्गो से रैली निकाली और नगर वासियों से नगर को साफ सुथरा रखने के लिए सझाईश दी गई.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article