क्रूरतापूर्वक गोवंश परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

क्रूरतापूर्वक गोवंश परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

क्राइम ब्रांच पुलिस ने रविवार को कूरता पूर्वक आठ गोवंशों को अवैध रूप से परिवहन करने के आरोप में दो व्यक्तियों को वाहन समेत गिरफ्तार किया है। वहीं इसका मास्टरमाइंड आरोपी फरार होने में सफल हो गया, पुलिस फरार आरोपी तलाश में जुटी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर शिवाजी राव बुधवंत को मुखबिर से कृषि उपयोगी तंदुरुस्त मवेशी अवैध रूप से पैर बांधकर साक्री से धुलिया की दिशा में परिवहन किए जाने की सूचना मिली इस पर तत्काल एक दल गठन किया गया. पेट्रोलिंग करते समय पुलिस कर्मियों को साक्री से एक संदिग्ध वाहन एम एज 18 ए ए 0153 साक्री हाईवे से शहर में चित्तौड़ मोड़ से दाखिल होता दिखाई दिया।
वाहन की जांच पड़ताल की गई तो उसमें गैरकानूनी तरीके से 6 गाई और 2 बछड़ों को कूरता पूर्वक पैरों का बांधकर यातायात करने के अपराध में जब्त किया है। पुलिस ने गोवंश मवेशियों को परिवहन करने के कागजात की मांग की तो वाहन चालक गोलु ऊर्फ सचिन दत्तु मालवे १८ लोंढा नाला ता.जि. धुलिया, मोहंमद ताह मोहंमद नासिर अन्सारी ३४ १००, फुट रोड, हाफिस सिध्दीक नगर, जुना वडजाई रोड को गिरफ्तार किया है। वाहन में
मवेशी भरकर भजेने वाला व्यक्ति कालु महारु मालुसरे वाकी ता.साक्री फरार हो गया है।

इस दबिश को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडीत, प्रशांत बच्छाव, अपर पोलीस अधिक्षक के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक, शिवाजी बुधवंत के आदेश से हेड कांस्टेबल रफिक रशिद पठान,संदिप थोरात, गौतम सपकाळे, श्रीशैल जाधव, संजय सुरश, विलास पाटील,दिपक पाटील ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article