क्रिकेट मुकाबले में ड्रीम 11 परासिया की जीत, राजूल की 31 गेंदों पर 30 रन की पारी, चुने गए मैंन ऑफ दा मैच | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

क्रिकेट मुकाबले में ड्रीम 11 परासिया की जीत, राजूल की 31 गेंदों पर 30 रन की पारी, चुने गए मैंन ऑफ दा मैच | New India Times

जिला क्रिकेट संघ छिंदवाड़ा से पंजीकृत क्रिकेट प्रतियोगिता खेल प्रतिभा मंच द्वारा आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता के पांचवें दिन सतपुड़ा क्लब तामिया वर्सेज dream11 परासिया के मध्य खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सतपुड़ा क्लब तामिया ने 16 ओवरों में 130 रन बनाकर dream11 परासिया को 131 रनों का लक्ष्य दिया जिसे परासिया के बल्लेबाजों ने 15 ओवर की दूसरी गेंद में ही हासिल कर लिया. दोनों टीमों के बीच यह मैच संघर्षपूर्ण रहा. सर्वाधिक रन dream11 के राजुल 30 रन बनाए गए जिन्हें मैन आफ दी मैच चुना गया तामिया की ओर से सलीम ने 12 बॉल पर 21 रन बनाकर साथ ही 2 विकेट प्राप्त कर ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि के रूप में साबिर अली प्राचार्य पंडित रविशंकर स्कूल जुन्नारदेव रमेश पाटिल, वरिष्ठ खिलाड़ी कन्हान क्षेत्र असरदार खां निर्णायक की भूमिका कुलदीप रघुवंशी एवं योगेश कमेंट्री रवि पुराणिक और स्कोरिंग का कार्य जोएब खान एवं अंसार अंसारी द्वारा किया गया शमीम दाद खान सचिव अंसार अंसारी पदाधिकारी गण जीएस खान,रवि पुराणिक,मोहम्मद शाहिद खान अफसआर अंसारी ,एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article