सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रशासन तथा मानवाधिकार ग्रुप ने आमजन को दिया संदेश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT;

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रशासन तथा मानवाधिकार ग्रुप ने आमजन को दिया संदेश | New India Times

धौलपुर जिले के उपखंड बाड़ी में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बाड़ी प्रशासन के साथ मिलकर मानवाधिकार ग्रुप ने बसेड़ी बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आमजन से समझाईश की तथा इस अवसर पर टीम ने दो पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहनों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए इन नियमों के पालन करने की अपील की एवं पुलिस प्रशासन की ओर से SI गजानंद तथा ट्रैफिक पुलिस ने कोरोनावायरस गाइडलाइन की पालना का भी संदेश दिया एवं विशेषत: सड़क नियमों का पालन करने की अपील भी की.
आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष गोपेश राज पचौरी ने इस अभियान की काफी सराहना करते हुए तथा कोरोना के समय मस्त मस्त हैआईएफडब्ल्यू जी के जिलाध्यक्ष गोपेश राय पचौरी ने मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की अपील की.
जहां पर मानवाधिकार ग्रुप की ओर से शुभम भारद्वाज ने अपनी टीम तथा प्रशासन का इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया.
इस अवसर पर एसआई गजानंद टीआई किलेदार जितेंद्र सिंह बलवीर सिंह कैलाश चंद्र बहादुर सिंह तथा मानवाधिकार टीम की ओर से शुभम भारद्वाज नरेंद्र गोयल डॉक्टर आशुतोष शर्मा मोनू तिवारी कान्हा शर्मा शिव कुमार बंसल अंकित गर्ग विवेक सिंघल केके शर्मा कुलदीप परमार आदि मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article