अदब सराय बीकानेर के तत्वधान में आज आयोजित होने वाले महफिल ए मुशायरा में मुख्य अतिथि होंगे डॉक्टर जलील बुरहानपुरी | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अदब सराय बीकानेर के तत्वधान में आज आयोजित होने वाले महफिल ए मुशायरा में मुख्य अतिथि होंगे डॉक्टर जलील बुरहानपुरी | New India Times

अदब सराय बीकानेर (राजस्थान) के तत्वधान में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर पंडित सागर त्रिपाठी मुंबई की अध्यक्षता में आज 14 फरवरी 2021, रविवार को दोपहर में 3:00 बजे जूम एप पर किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुरहानपुर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील बुरहानपुरी शरीक होंगे, वहीं सम्मानीय अतिथि के रूप में माहिर निजामी झांसी हाल हाजिर बैंकॉक और शेर बहादुर अख्तर दतिया मध्य प्रदेश शरीक होंगे। अदब सराय बीकानेर राजस्थान के संस्थापक, अध्यक्ष, शायर एवं कार्यक्रम के मंच संचालक कासिम बीकानेरी ने बताया कि कार्यक्रम की 37 वीं कड़ी में डॉक्टर यासीन मूमल मेरठ, दिल शेर दिल दतिया मध्य प्रदेश, रेनू त्रिवेदी मिश्रा रांची झारखंड, मुकेश मारवाड़ी झुंझुनू राजस्थान, डॉ कृष्ण कुमार बेदिल मेरठ, रवि शुक्ला बीकानेर राजस्थान, अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश, अब्दुल सलाम मुज़तर बारां राजस्थान शरीक होंगे। आयोजकों ने रसिक श्रोताओं से इस कार्यक्रम से जुड़ने, सफल बनाने और आनंदित होने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article