सुफियान सिद्दीकी, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के कोतवाली थाने में पुलिस ने अरबाज़ शेख़ को गिरफ़्तार किया है। आरोपी अरबाज़ मूलतः छिंदवाड़ा परासिया का रहने वाला है। वह भोपाल में जहांगीराबाद क्षेत्र में किराये से रहता है।
पुलिस को बीते कई दिनों से इस आरोपी की तलाश थी। सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में यह युवक गंभीर अपराधों में लिप्त हो चला और 21 जनवरी 2021 को इमामी गेट के पास फायरिंग की थी। कोतवाली पुलिस ने धारा 307, 294, 34 में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि अरबाज़ शेख के ख़िलाफ़ जहाँगीराबाद थाना और टीलाजमालपुरा थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फ़िलहाल अरबाज़ के साथी सलमान की तलाश कर रही है।
