उत्तराखण्ड त्रासदी में लापता मजदूरों के परिजनों से मिलने पहुंचे डीएम- एसपी, सूचीबद्ध लापता मजदूरों की जानकारी राहत आयुक्त व उत्तराखंड के अधिकारियों से साझा कर जुटा रहे हैं जानकारी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

उत्तराखण्ड त्रासदी में लापता मजदूरों के परिजनों से मिलने पहुंचे डीएम- एसपी, सूचीबद्ध लापता मजदूरों की जानकारी राहत आयुक्त व उत्तराखंड के अधिकारियों से साझा कर जुटा रहे हैं जानकारी | New India Times

खीरी जिले की निघासन तहसील के कई गांवों से उत्तराखंड के चमोली में पेट पालने के लिए गए ऐसे वाशिंदे जिनसे त्रासदी आने के उपरांत परिवारी जनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है ऐसे परिवारों से मिलने हेतु सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी विजय दुल के साथ उनके गांव पहुंचे। सोमवार को डीएम-एसपी ने तहसील निघासन के ग्राम बाबू पुरवा, भैरमपुर, इच्छानगर समेत कई अन्य गांव का भ्रमण कर उन परिवारों से मुलाकात की जिनके परिवार के सदस्यों (जो उत्तराखंड में मजदूरी का काम करते थे) से आपदा आने के उपरांत संपर्क नहीं हो पा रहा डीएम-एसपी ने एक-एक कर परिवारों से मुलाकात के दौरान ढाढस बंधाया। कहा कि प्रशासन सभी ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूचीबद्ध कर रहा है जिनका अपने परिवारों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूचीबद्ध लोगों के संबंध में राहत आयुक्त, उप्र समेत उत्तराखंड के अधिकारियों को सूचित करते हुए उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलते ही सभी परिवारिक जनों से जानकारी साझा की जाएगी। इस दौरान डीएम-एसपी ने उत्तराखंड के चमोली में खीरी के ऐसे मजदूर जिनसे संपर्क हो रहा है उनसे बात की उनका हाल खबर जाना एवं अन्य जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम निघासन ओम प्रकाश गुप्ता, सीओ प्रदीप कुमार वर्मा व तहसीलदार निघासन धर्मेंद्र कुमार पांडेय मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.