समाजिक कार्यकर्ताओं ने रमज़ान में अघोषित बिजली कटौती बंद करने के लिए महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​समाजिक कार्यकर्ताओं ने रमज़ान में अघोषित बिजली कटौती बंद करने के लिए महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन  | New India Timesमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पवित्र माह रमज़ान में अघोषित बिजली कटौती से शहर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली लाइन में सुधार के लिए कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते हैं जिस के कारण अफ़तार तथा तरावीह के नामाज भी प्रभावित हो जाते हैं। रमज़ान के पवित्र माह को देखते हुए सामाजिक कार्याकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था से संबधित अन्य समस्याओ के समाधान के लिए मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विघुत वितरण कंपनी ली. सिटी सर्कल भोपाल के महाप्रबंधक चीफ़ इंजीनियर बीके सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है । महाप्रबंधक श्री सिंहा ने तत्काल भोपाल के सभी क्षेत्रिय कार्यालय अधिकारी इंजीनियर. असिस्टेंट इंजीनियर को ज्ञापन में दी गई समस्याओं पर बिन्दुवार अवलोकन कर कार्यवाही के आदेश दिये हैं। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाज सेवी डा. रेहान सिदद्क़ी, मानव अधिकार कार्यकर्ता मुनीस खान आज़ाद, इब्राहीम खान, तलहा खान, मोहम्मद तारिक, नईम भाई, इकबाल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article