गणतंत्र दिवस पर कहीं खुशी तो कहीं गम: ग्वालियर की बेटी ने किया अपनी मां का अंतिम संस्कार, पहले वह पिता को भी दे चुकी है मुखाग्नि | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गणतंत्र दिवस पर कहीं खुशी तो कहीं गम: ग्वालियर की बेटी ने किया अपनी मां का अंतिम संस्कार, पहले वह पिता को भी दे चुकी है मुखाग्नि | New India Times

गणतन्त्र दिवस पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे वहीं की चादर ओढ़े एक युवती (शशि फालके) ने खुद अपनी माँ का अंतिम संस्कार किया। इससे पहले वह अपने पिता का भी अंतिम संस्कार कर चुकी है।

26 जनवरी 2021 को ग्वालियर सिकन्दर कम्पू निवासी शशि फालके की माँ जो कई दिनों से बीमार चल रही थी का दुर्भाग्यवश निधन हो गया। घरें कोई और न होने की वजह से उसे स्वयं ही मां का अंतिम संस्कार करना पड़ गया। परिवार में बड़ी बहिन की शादी हो चुकी है और वह अकेली है। इसी प्रकार की एक बड़ी दुर्घटना उनके परिवार में उनके पिता भगवत राय के निधन के समय भी पेश आया था। 24/10/2015 को जब उनके पिता का स्वर्गवास हुआ तब भी देश की इस बिटिया ने अपने पिता को भी मुखाग्नि दी थी।

धन्य हैं हमारे देश की बेटियां।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.