यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2017 के परिणाम में विवेकानन्द विद्यालय के बच्चों ने खीरों ब्लॉक में किया टॉप | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​
यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2017 के परिणाम में विवेकानन्द विद्यालय के बच्चों ने खीरों ब्लॉक में किया टॉप | New India Timesयूपी बोर्ड का परिणाम शुक्रवार को आ गया। खीरों में स्थित विवेकानन्द बिहारी लाल विद्यालय के बच्चों ने खीरों ब्लॉक में टॉप किया। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सोना श्रीवास्तव ने 86.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खीरों ब्लॉक में टॉप किया। फहीम ने 85.16 प्रतिशत , आकाश पाल ने 83.6 प्रतिशत, सचिन सोनी ने 83.5 प्रतिशत , अराध्या श्रीवास्तव ने 82.83 प्रतिशत , मुन्ताज ने 82.66 प्रतिशत , अस्मिता ने 82.16 प्रतिशत , सोनी यादव ने 82.16 प्रतिशत , पिंशु यादव ने 81.83 प्रतिशत , राजशेखर ने 81.66 प्रतिशत , चाँदनी ने 81.66 प्रतिशत , एतिसाम ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कल हाई स्कूल में खीरों ब्लॉक में टॉप किया है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। हाईस्कूल में 81.18 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 82.62 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। वही पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में 6.48 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट में 5.37 प्रतिशत कम परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 2016 में हाईस्कूल के 87.66 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के 87.99 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article