मुख्य सचिव ने एकीकृत कर्मचारी महासंघ को दिया वार्ता का आश्वासन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्य सचिव ने एकीकृत कर्मचारी महासंघ को दिया वार्ता का आश्वासन | New India Times

राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द ही सरकार की ओर से वार्ता की पहल की जाएगी। यह आश्वासन प्रदेश के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रतिनिधिमंडल को दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि कलदिनांक15जनवरी को जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मुख्य सचिव निरंजन आर्य से एक प्रतिनिधि मंडल मिला। प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि महासंघ की प्रमुख मांगों में 30 अक्टूबर 2017 के वेतन कटौती के आदेश को निरस्त करना, सामंत कमेटी की रिपोर्ट को प्रकाशित करना, व चयनित वेतनमान का लाभ 9, 18 व 27 वर्ष के स्थान पर 8, 16, 24 व 32 वर्ष की अवधि पर पदोन्नति पद के समान देने सहित कई अन्य मांगें शामिल है। महासंघ (एकीकृत) के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के अलावा भंवर सिंह धीरावत, सुरेश नारायण शर्मा, गिरिराज शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, धौलपुर जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी एवं जयपुर जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा,व धौलपुर के अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article