कांग्रेस सेवादल द्वारा श्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ जी के छिन्दवाड़ा आगमन पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) देकर किया गया भव्य स्वागत | New India Times

मो.मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कांग्रेस सेवादल द्वारा श्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ जी के छिन्दवाड़ा आगमन पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) देकर किया गया भव्य स्वागत | New India Times

इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी तथा छिन्दवाड़ा के लोकप्रिय, लाड़ले व युवा सांसद श्री नकुलनाथ जी के छिन्दवाड़ा आगमन पर कांग्रेस सेवादल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेवादल द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया तथा कमलनाथ जी, नकुलनाथ जी के सम्मान में सेवादल मैदान में के नारे लगाए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस सेवादल, नगर कांग्रेस सेवादल, यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल एवं महिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय हवाई पट्टी पर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.