उचित कार्यवाही की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने एसडीएम एवं विधायक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उचित कार्यवाही की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने एसडीएम एवं विधायक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का बीए प्राइवेट द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित हुआ जिसमें समस्त विद्यार्थी का परिणाम अनुत्तीर्ण आया है। समस्त विद्यार्थी ने कोविड-19 के कारण ओपन बुक मेथड पद्धति से महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका हस्तलिखित जमा की थी परंतु विश्वविद्यालय द्वारा समस्त विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण किया गया है, इसी संबंध में विद्यार्थियों ने एसडीएम जुन्नारदेव एवं विधायक सुनील उईके को ज्ञापन सौंपा। मामले को संज्ञान में लेते हुए महाविद्यालय प्रभारी डाॅ वाय के शर्मा द्वारा विद्यार्थियों से प्राप्त आवेदन को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर और उत्तर पुस्तिका संग्रहण केंद्र शासकीय कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा को प्रेषित किया गया है। इसके पूर्व भी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम विथलड आने संबंधी शिकायत विधायक जुन्नारदेव सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष को की गई है।

By nit

One thought on “उचित कार्यवाही की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने एसडीएम एवं विधायक को सौंपा ज्ञापन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article