पूर्व मंत्री ने युवा दिलों की शायरी के लिए हैदर अली को शील्ड देकर किया सम्मानित | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

पूर्व मंत्री ने युवा दिलों की शायरी के लिए हैदर अली को शील्ड देकर किया सम्मानित | New India Times

हैदर अली को उनके द्वारा लिखी गई किताब युवा दिलों की शायरी के लिए पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी ने शील्ड दे कर सम्मानित किया। मंत्री जी ने बताया कि हैदर अली बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं,वह शायर के साथ साथ टीवी कलाकार और समाजसेवी भी हैं जो हमेशा रक्तदान कर गरीबो की मदद करते रहते हैं। हैदर की शायरी युवाओं में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। वह देश भक्ति शायरी भी लिखते हैं, उनकी शायरी को मैं और मेरे पिता जी भी पढ़ते हैं। मेरे पिताजी को हैदर की देश भक्ति शायरी अच्छी लगती है। आओ झुककर सलाम करें उन्हें, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है, किस कदर खुशनसीब हैं वो लोग, जिनका खून वतन के काम आता है। देश के लिए शायरी लिखने का शौक उन्हें शुरू से ही था। वह हमेशा 15 अगस्त और 26 जनवरी को झांसी के किले पर देश भक्ति शायरी पड़ते हैं। हाल में ही हैदर अली की शायरी की किताब का विमोचन शहर अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ जी द्वारा किया गया था और अरविंद जी ने हैदर को शाल पहना कर भी सम्मानित किया था। मंत्री जी ने बताया कि हमें ऐसे नौजवानों का सम्मान करते रहना चाहिए जो देश और समाज सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं और बिना किसी जाति भेद भाव के लोगों की मदद करते हैं। मै हैदर अली के उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से प्राथना करता हूँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.