सहजपुर पंचायत में करीब 36 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में किया जा रहा है गुणवत्ताहीन कार्य, सीईओ ने थमाया नोटिस, गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिये निर्देश | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सहजपुर पंचायत में करीब 36 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में किया जा रहा है गुणवत्ताहीन कार्य, सीईओ ने थमाया नोटिस, गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिये निर्देश | New India Times

मध्यप्रदेश शासन जिस प्रकार से ग्राम स्तर पर पिछड़े ग्रामो व क्षेत्रों में सम्पूर्ण विकास करने के लिये शासन जहां करोड़ों-अरबों रुपये लगाकर पंचायतों में विकास कार्य करा रही है वहीं शासन की राशि को पंचायतों के सचिव’सरपंच ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कर खुला भ्रष्टाचार करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला सागर जिले की देवरी तहसील के केसली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सहजपुर में देखने मिला है जहां पर ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार उजागर होता नजर आ रहा है। वहां पर चले रहे ग्रामपंचायत के विकास कार्य में निर्माणाधीन कार्य में करीब 7.80 लाख की लागत से जो आंगनवाड़ी भवन बनाया जा रहा है उसमें धूल भरी डस्ट व कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया गया साथ ही उस की तराई भी नहीं की गई साथ ही बीमें आडी तिरछी बनाई गई है जिससे पूरा आंगनवाड़ी भवन जर्जर स्थिति में है जो निर्माण कार्य पूरा होने के पहले ही कभी भी गिरने की स्थिति में है वहीं शासन द्वारा जो पंचायत में सार्वजनिक शौचालय स्वीकृत किया है वह भी पूरा निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन किया गया है। पंचायत में शासकीय माध्यमिक शाला की करीब तीन लाख की बाउंड्री वाल भी गुणत्ताहीन बनाई गई है। वहीं स्टाप डेम जो करीब 14 लाख की लागत से बनाया जा रहा है उस में सचिव सरपंच की मनमानी से निर्माण कार्य में लोकल नदी की रेत तथा धूल भरी डस्ट व कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है ऐसा ही करीब आठ लाख की लागत से जो कृषि उपार्जन केन्द्र सेट बनाया जा रहा है उसमें भी लोकल सामग्री का उपयोग किया गया है साथ ही पूरी पंचायत में गंदगी का अंबार लगा हुआ है ये ढेरो अनियमितता उजागर होने पर व आये दिन शिकायतें मिलने पर जनपद पंचायत केसली की सीईओ पूजा जैन ने दिन गुरुवार को पंचायत मै औचक निरीक्षण कर पंचायत मै चल रहे निर्माण कार्यो की मौके पर समीक्षा की जिसमे ढेरो अनियमितताये उजागर होने पर नोटिस जारी कर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के सचिव सरपंच को सख्त निर्देश दिये।

सहजपुर पंचायत में करीब 36 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में किया जा रहा है गुणवत्ताहीन कार्य, सीईओ ने थमाया नोटिस, गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिये निर्देश | New India Times

ग्राम पंचायत के सचिव का कहना है कि पंचायत में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं वह सरपंच ही कर रहे हैं, मैं कुछ भी नहीं करा रहा हूं, अब सरपंच जैसे भी निर्माण करा रहे हैं तो वो सब कार्य मेरे हिसाब से तो ठीक है वहीं दूसरी ओर केसली जनपद पंचायत सीईओ पूजा जैन ने ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण दौरान मिली लापरवाही व अनियमितताओं के पायी जाने पर पंचायत को नोटिस जारी कर सभी निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश दिये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.