जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जुन्नारदेव में जारी | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जुन्नारदेव में जारी | New India Times

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार का मैच ग्रीन सिटी फुटबॉल क्लब जुन्नारदेव विरुद्ध स्वामी विवेकानन्द फुटबाल क्लब परासिया के मध्य प्रारंभ हुआ। मैच प्रारंभ के पूर्व मैच के अतिथि श्री सतीश नारायण शुक्ल पर्यवेक्षक ब्लॉक कांग्रेस परासिया, श्री अमरदीप राय कोषाध्यक्ष प्रतियोगिता समिति, अधिवक्ता संघ के श्री दिलीप, श्री वास्तव, श्री सलीमुद्दीन, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री सन्तोष पवार एवं चमन कर्णेवार सभी का स्वागत प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अरुनेश जयसवाल, पार्षद राजेंद्र कनौजिया, राजेंद्र यादव, विक्रांत विश्वकर्मा, शिवराम चोरे, प्रेमशा भलावी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा का स्वागत अशोक विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जुन्नारदेव में जारी | New India Times

मैच प्रारम्भ से रोमांचक रूप से शुरू हुआ और मध्यांतर तक बराबर पर चलता रहा, मध्यांतर के बाद फुटबॉल कभी इधर कभी उधर चलती रही और दोनों टीमें बराबर पर खेलती रहीं, हार जीत का निर्णय टाई ब्रेकर के द्वारा हूआ जिसमें ग्रीन सिटी जुन्नारदेव ने 3=====0 से विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का मंच संचालन प्रतियोगिता सचिव आर के बैग द्वारा किया गया। मैच में शैलेंद्र शर्मा, अनुरोध शर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, रवि पुराणिक, नवीद सिद्दीकी, सन्तोष बड़ोनिया की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.