यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वाटर वर्क्स के सामने गुर्जर कॉलोनी जीटी रोड धौलपुर में नवनिर्वाचित धौलपुर नगर परिषद की सभापति श्रीमती खुशबू, सभापति प्रतिनिधि निशांत चौधरी, वार्ड पार्षद अचल सिंह कंसाना ठेकेदार, वार्ड पार्षद इंद्रपाल सिंह राणा आदि का भव्य स्वागत किया गया।
यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जन्डेलसिंह वकील ने की व कार्यक्रम का संचालन यदुवीर सिंह पटवारी ने किया।
यहां स्वागत करने वालों में राजेंद्र सिंह, पंजाब सिंह, गजराज सिंह, मान सिंह, गिर्राज, हरिसिंह ,भारत सिंह गुर्जर, गंगाराम गुर्जर, ओमप्रकाश, गुमान सिंह, रामरतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के धौलपुर जिला अध्यक्ष भारतसिंह गुर्जर व अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री गंगाराम गुर्जर ने संयुक्त बयान में कहा कि गुर्जर कॉलोनी में 20 वर्ष से कोई कार्य नहीं हुआ है। इस कॉलोनी में ना तो सीवर लाइन है और ना ही नाली और रोड की सही व्यवस्था है, जो आम रास्ता है उसके बीच की पुलिया भी 20 वर्ष से टूटी पड़ी है जिसके कारण कोई वाहन यहां से नहीं निकल सकता है लेकिन अब युवा नेता निशांत चौधरी की पत्नी श्रीमती खुशबू को धौलपुर नगर परिषद की सभापति बनने से समस्त गुर्जर कॉलोनी वासियों को आशा है कि अब गुर्जर कॉलोनी में विकास हेतु आवश्यक कार्य अवश्य होंगे। यहां युवा नेता व सभापति प्रतिनिधि निशांत चौधरी ने कहा कि मैं इस गुर्जर कॉलोनी सहित पूरी धौलपुर में अवश्य ही बड़े स्तर पर कार्य कराऊंगा, किसी भी वार्ड में कोई समस्या नहीं आने दूंगा। गुर्जर कॉलोनी में सीवर लाइन व सड़क बनवाकर गुर्जर कॉलोनी का सही रूप से विकास कराऊंगा। यहां वार्ड पार्षद अचल सिंह कंसाना ने कहा कि मुझे वार्ड नंबर 16 से भरपूर प्यार मिला है तथा यहां के लोगों की आशाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा ,जहां आम सुविधाओं का अभाव है वहां सभापति महोदय से मिलकर उनके सामंजस्य के साथ वार्ड नंबर 16 में विकास अवश्य कराऊंगा। इस अवसर पर विजन्दर पटवारी, रामभारत, अरुण कुमार, वीरेंद्रसिंह, राम अवतार, निहाल सिंह, रामबीर, अमरसिंह, बंटी, नेत्रपाल, वेंकट, रमेश, शैलेंद्रसिंह, ओमपाल, भूरीसिंह आदि गुर्जर कॉलोनी वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
