प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेंडर का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया विमोचन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेंडर का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया विमोचन | New India Times

प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेंडर का आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष विधानसभा कमलनाथ द्वारा विमोचन किया गया।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने श्री कमलनाथ को प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने विषयक ज्ञापन भी सौंपा। दिए गऐ ज्ञापन में कहा गया है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वचन अनुसार आपके कार्यकाल में पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रदेश में लागू कराने के ऐतिहासिक एवं पत्रकार हितार्थ कल्याणकारी कार्य को वर्तमान भाजपा सरकार ने विराम लगा दिया है। नागरिक अधिकारों को कमज़ोर करने वाली शिवराज सरकार साजिश कर अधिकारवादी चरित्र अपनाकर पत्रकारों के अधिकारों का हनन कर रही है। प्रदेश भर में पत्रकार भय व आतंक के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं।भाजपा सरकार जनहितकारी नीतियों की उपेक्षा कर प्रदेश में लूटतंत्रकारी नीतियों को आसानी से लागू करना चाहती है। बड़े मीडिया घरानों को उपकृत कर छोटे व मध्यम वर्गीय पत्रकारों को आर्थिक हानि पहुंचा रही है।महोदय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 उपधारा 1 उपधाराक के वाक एवं अभिव्यक्त की स्वतंत्रता यानी प्रेस की आजादी मौलिक अधिकार के अर्न्तगत आती है। वर्तमान संदर्भ में मीडिया की दशा एवं दिशा को लेकर चिंतन की आवश्यकता है। अतः माननीय से करबद्ध निवेदन है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून का विधेयक पारित कराते हुए कानून लागू कराएं तथा पत्रकारों के कल्याण हेतू पत्रकार/मीडिया कल्याण आयोग की स्थापना सुनिश्चित कराएं।
इस मौके पर शाहब खान, मुकीज़ खान, साजिद खान, अबरार अहमद खान, बी पी बंसल आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.