बर्ड फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई आपात बैठक, मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू के सबसे अधिक मामले आए हैं सामने | New India Times

रहीम शेरानी, झाबुआ/भोपाल (मप्र), NIT:

बर्ड फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई आपात बैठक, मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू के सबसे अधिक मामले आए हैं सामने | New India Times

कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है कि देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू ने फिर हलचल मचा दी है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल को बर्ड फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है।
अब तक मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाई, बैठक में राज्य के चिकित्सक मंत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। भारत सरकार द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर जो निर्देश भेजे गए हैं उनको लेकर मंथन किया गया।

राज्य में पोल्ट्री फॉर्म के सैंपल लिए जाएंगे इसके लिए जल्द ही राज्य सरकार निर्देश जारी करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.