फर्जी मामले में पत्रकार को फंसाने को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया से शिकायत | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​फर्जी मामले में पत्रकार को फंसाने को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया से शिकायत | New India Timesअखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मप्र द्वारा रायसेन के स्वतंत्र पत्रकार /समाज सेवक मोहम्मद साजिद खान को जुआ-सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने से नाराज़ जुआ-सट्टा कारोबार में शामिल अपराधियों ने पुलिस से सांठ गांठ करके मोहम्मद साजिद खान के विरुद्ध फर्जी संगीन मुकदमा दर्ज कर प्रताडित करने पर पुलिस महानिदेशक द्वारा जाँच नहीं कराने से असंतुष्ट होकर आज प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया से शिकायत की है ।

  समिति के प्रदेश अध्यक्ष सय्यद खालिद कैस ने बताया की राजधानी भोपाल मे पिछले कई दिनो से न्याय की प्रत्याशा मे मोह.साजिद खान (9826295674) म॰प्र॰ के मुख्य मन्त्री ,ग्रह मन्त्री ,डी.जी.पी.को दर्जनों लिखित शिकायत करने के बावजूद कोई कारवाई नही होना इस बात का प्रमाण है की म॰प्र॰ मे ” पत्रकार समाज ” असुरक्षित है , गुण्डे बदमाशों के साथ साथ पुलिस तथा प्रशासन भी पत्रकार समाज का दुश्मन होगया है । 

 समिति ने घोषणा की है की पुलिस प्रशासन पत्रकार समाज के प्रति बरते जा रहे व्यवहार को परिवर्तित करे अन्यथा परिणाम चिंताजनक होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.