भैरू सिंह राजपुरोहित, जयपुर/दिल्ली, NIT:

यूथ वर्ल्ड सोशल मंच जो सदैव सकारात्मकता के लिए कार्य करता है और समय समय पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता और अवार्ड समारोह का आयोजन करता है, मंच के द्वारा आगामी वर्चुल समारोह यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवार्ड एंड प्रतिभा परिचय विशेषांक का आयोजन करने जा रहा है।
यूथ वर्ल्ड द्वारा आयोजित होने वाले इंडियन आइकॉन अवॉर्ड समारोह के बारे में प्रधान संरक्षक राज कवर राठौड़ जयपुर और निदेशक मधु माया सिंह ने बताया कि इस अवार्ड के लिए कला, साहित्य, चिकित्सा, लेखन, समाज सेवा, मॉडलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें इंडियन आइकॉन अवार्ड 2020 से नवाजा जाएगा। इन सभी चयनित प्रतिभाओं का परिचय यूथ वर्ल्ड प्रतिभा परिचय विशेषांक 2021 में प्रकाशित किया जाएगा। इसी श्रंखला में महाराष्ट्र के सांगली से पद्मश्री अवॉर्ड विजेता डॉ विजय कुमार शाह, दिल्ली से इवेट आयोजक और सक्रिय समाजसेवी अर्चना गौड दिल्ली, रायपुर से वरिष्ठ साहित्यकार सरोज दुबे “विधा”, बिलासपुर से शिक्षाविद शोभा त्रिपाठी, राजस्थान से युवा साहित्यकार मीनाक्षी राजपुरोहित “मीनू” के नाम का चयन यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवार्ड के लिए चयन समिति द्वारा किया गया है। चयनित सभी प्रतिभाओं का परिचय विशेषांक में प्रकाशित किया जाएगा और कोरियर के माध्यम से यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड भेंट किया जाएगा।

Youth World Social Manch is doing an excellent job by promoting new talents and recognising them. My best wishes to the entire team of YWSM.
Congratulations.
Great coverage