हम फाउंडेशन भारत द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में 113 लोगों ने कराई नेत्रों की जांच, 35 लोग मिले मोतियाबिंद से ग्रसित | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

हम फाउंडेशन भारत द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में 113 लोगों ने कराई नेत्रों की जांच, 35 लोग मिले मोतियाबिंद से ग्रसित | New India Times

हम फाउन्डेशन भारत और शंकराचार्य नेत्रालय के तत्वाधान में निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय बप्पा मोरिया लॉन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की उपस्थिति में किया गया। शिविर में 113 लोगों का परीक्षण किया गया जिस में 35 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया जिनका निःशुल्क ऑपरेशन शंकराचार्य नेत्रालय में कराया जायेगा।

हम फाउंडेशन भारत द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में 113 लोगों ने कराई नेत्रों की जांच, 35 लोग मिले मोतियाबिंद से ग्रसित | New India Times

इस अवसर पर हम फाउन्डेशन के जिला महामंत्री संजय जैन-शाखा संरक्षक अधिवक्ता तरुण जैन-जुन्नारदेव शाखा के अध्यक्ष राहुल अमूले- सचिव विवेक चन्द्रवंशी-उपाध्यक्ष जितेंद्र सुर्यवंशी सहित नगर के गणमान्य नागरिक अखिलेश शुक्ल-अरुणेश जैसवाल-ओमप्रकाश हुडिया-राजेश श्रीवास्तव-हाफिज खान-कालू बत्रा-अशोक बत्रा- अशोक जुनेजा-प्रशांत सोनी-बीएमओ डॉ आरआर सिंह-डॉ रवि बाथम भी विशेष रूप से उपस्तिथ थे। शिविर में शंकराचार्य नेत्रालय के कैम्प इंचार्ज डॉ बसंत दुबे-जितेंद्र-कौशल सेन-उमेश सिंह-विकास एवम ऑप्टोमेट्रिस्ट यूके नेमा- अनिल गुप्ता ने आमजनों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया एवम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से दवाईयां वितरित की गई। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष जितेंद्र सुर्यवंशी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.